Rohit Sharma: दुखी क्यों?, रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर कपिल देव का रिएक्शन आया सामने

Rohit Sharma: कपिल देव ने कहा कि रोहित शर्मा का संन्यास, चाहे जब भी आए, जश्न के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान ने वर्षों से क्रिकेट प्रशंसकों को अपार आनंद दिया है। कपिल देव सुनील गुप्ता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एएनआई से बात करते हुए, कपिल ने उन अटकलों पर प्रतिक्रिया दी कि लॉर्ड्स में रोहित का वनडे उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।

कपिल ने कहा कि “नहीं, चलिए खुश होते हैं। दुखी क्यों? उन्होंने हमें वर्षों से बहुत खुशी दी है। सबको जाना ही है। सुनील गावस्कर गए, राहुल गए, अनिल कुंबले गए, सचिन गए। सबको जाना ही है,”  1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि प्रशंसकों को रोहित के जाने पर दुखी होने के बजाय उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए।

उन्होंने कहा “तो जब वह जाएं, तो हमें उनके जीवन का जश्न मनाना चाहिए। उन्होंने देश को कितनी खुशी और कितना मनोरंजन दिया है, न केवल देश को, बल्कि पूरी दुनिया को। हमें खुश होना चाहिए, दुखी क्यों?”। अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए, कपिल ने आशा जताई कि रोहित शानदार तरीके से संन्यास लेंगे।

उन्होंने आगे कहा “हां, उसे एक दिन जाना ही होगा। मुझे उम्मीद है कि अगर वह जा रहा है, तो उसे शतक बनाकर जाना चाहिए,” ।

बता दे कि 39 वर्षीय रोहित शर्मा ने 23 जून, 2007 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था और वे पहले ही टी20 और टेस्ट दोनों फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के दौरान उनके संन्यास की चर्चाओं को और बल मिला, जहां रोहित शर्मा रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने पहले दो वनडे में 11 और 26 रन बनाए हैं और इस साल आठ मैचों में 30.12 के औसत से 241 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 79 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *