Lalu Yadav: तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव

Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव शनिवार को बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाए जाएंगे। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था।

राजद सांसद और लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने बताया कि आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर निगरानी में रहने की सलाह दी है। शनिवार को उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स, दिल्ली ले जाया जाएगा।

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी सेहत स्थिर बनी रही और किसी तरह की नई समस्या सामने नहीं आई। स्थिति सामान्य रहने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। लालू प्रसाद यादव पहले से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। इसके अलावा एम्स नई दिल्ली में उनकी हृदय सर्जरी और आंख की सर्जरी भी हो चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *