Kala Hiran Film: विवादित फिल्म ‘काला हिरण’ का टीजर जारी, दिखाई गई कोर्ट में बहस

Kala Hiran Film:  फिल्म ‘काला हिरण’ विवादों में हैं, कथित तौर पर इसे सलमान खान से जुड़े मामले पर आधारित बताया जा रहा है। फिल्म के खिलाफ सलमान खान अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं और उन्होंने याचिका दायर कर फिल्म ‘काला हिरण- द बैटल फॉर लिगेसी’ की शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इस कानूनी लड़ाई के बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा टीजर जारी कर दिया है।

टीजर में दिखाई गई कोर्ट में बहस
सामने आए फिल्म के टीजर में कोर्टरूम का पूरा दृश्य है। टीजर में दिखाया गया है कि ‘अयान खान’ नाम के एक शख्स पर हिरण का शिकार करने का आरोप है। कोर्ट में बहस चल रही है। एक गवाह उस रात का मंजर बयां करता है। टीजर में कुछ विवादित बातें हैं। मुख्य किरदार सलमान खान से प्रेरित प्रतीत हो रहा है। उसके हाथ में अभिनेता के जैसा ब्रेसलेट है। टीजर में ‘दबंग’ और ‘सिकंदर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।विवादित फिल्म का यह टीजर तब जारी किया गया है, जब दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की उस याचिका पर सुनवाई टाल दी है जिसमें उन्होंने इस प्रस्तावित फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। फिल्म बनाने वालों ने यह भी घोषणा की है कि ‘काला हिरण- द बैटल फॉर लिगेसी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *