CM Yogi: मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

CM Yogi:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ से बनाया गया चित्र लेकर एक युवक शामली की जनसभा में पहुंचा। वह पंडाल में खड़ा होकर यह चित्र मंच की ओर दिखा रहा था। संबोधन समाप्त होने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर जब उस पर गई तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहकर उस युवक को मंच पर बुला लिया।

वह युवक मंच पर पहुंचा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र उन्हें भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत भी की। युवक ने सीएम का पैर छुआ तो सीएम ने आशीर्वाद देते हुए उसकी पीठ भी थपथपाई।

सीएम योगी ने कैराना में निर्माणाधीन पीएसी परिसर का भी किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम से पहले कैराना में बन रहे निर्माणाधीन पीएसी परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, फिर प्रशासनिक अधिकारियों व निर्माणाधीन एजेंसी को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।

चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को दिया नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, चेक आदि भी वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *