Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट, 23 जुलाई तक बारिश की संभावना

Jammu Kashmir: मौसम विज्ञान केंद्र ने श्रीनगर ने 19 जुलाई से जम्मू-कश्मीर में मौसम के फिर से सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, 19 जुलाई से 23 जुलाई तक केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक स्तर पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच मौसम बादलों से घिरा रहेगा और अधिकांश स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि 20 से 22 जुलाई के बीच चिनाब घाटी, पीर पंजाल पर्वतमाला और कश्मीर घाटी के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने का खतरा बना रह सकता है।

इसके अलावा, निचले इलाकों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड), मलबा गिरने (मडस्लाइड) तथा संवेदनशील सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन्स) की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने यात्रियों, वाहन चालकों और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की आधिकारिक सलाह पर लगातार नजर रखें और पूर्वानुमान अवधि के दौरान पूरी सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *