Samantha: सामंथा रुथ प्रभु ने बेबी मून की दिखाई झलक, खास अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

Samantha: अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु अभी मैटरनिटी ब्रेक पर हैं, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति राज निदिमोरू के साथ थाईलैंड के हुआ हिन में बिताए अपने ‘बेबीमून’ की झलकियां शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया। एक्टर ने फैंस के साथ कुछ प्यारे पल शेयर किए हैं, जिनमें वेलनेस, अच्छे खाने और साथ में बिताए क्वालिटी टाइम से भरी आरामदायक छुट्टियों की झलक मिलती है।

सामंथा ने दिखाई झलक
इन तस्वीरों में सामंथा को हेल्दी खाना खाते, स्पा थेरेपी का मजा लेते, एक्सरसाइज़ करते और थाईलैंड के खूबसूरत शहर को घूमते हुए देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। जबकि एक प्यारी तस्वीर में वह राज को पीछे से गले लगाती हुई दिख रही हैं। एक और तस्वीर सामंथा के काम और निजी जिंदगी के बीच तालमेल की झलक दिखाती है, जिसमें वह एक आईपैड पकड़े हुए हैं। इस पर ‘मां इंटी बंगारम’ के 100 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन का जश्न मनाने वाला पोस्टर दिख रहा है।

तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वेलनेस (सेहत और सुकून) हमेशा से मेरी पसंदीदा तरह की यात्रा रही है।’ इससे पहले ‘मां इंटी बंगारम’ की सफलता के जश्न के दौरान सामंथा ने कन्फर्म किया था कि प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद वह एक्टिंग से ब्रेक लेंगी।

Samantha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *