Noida: नोएडा के ममूरा गांव में लगी भीषण आग, 50 परिवार फंसे, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Noida:  यूपी के नोएडा में एक इमारत में भीषण आग लग गई, फेज-3 थाना इलाके के मामूरा गांव स्थित इमारत में लगी आग की चपेट में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके से हुई थी।

आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के समय भवन के अंदर करीब 50 परिवार मौजूद थे। धुआं और लपटें फैलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।  दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग ने कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।
प्रशासन को निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *