Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन समेत अन्य कारणों से 91 मार्ग बंद हैं। इसमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग और दो स्टेट हाइवे है। मार्ग के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक पौड़ी गढ़वाल जिला प्रभावित है, जहां पर 21 मार्ग बंद हैं।
वही 11 बांध और बैराज में पानी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया, तो उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया था, जो बढ़ रहा था। कोटेश्वर और रुद्रप्रयाग में नदी का जल स्तर भी खतरे का निशान के पास पहुंचा। बदरीनाथ में अलकनंदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा, जो बाद में घटना शुरू हो गया, इसके अलावा गंगा नदी का ऋषिकेश और हरिद्वार में जल स्तर कम हो रहा है।