ShahRukh Khan: दिल्ली से जुड़ी शाहरुख की खास याद, करोड़ों में खरीदी पूरी बिल्डिंग

ShahRukh Khan: शाहरुख खान ने खरीदा शादी की यादों से जुड़ा दिल्ली का घर, 37 करोड़ में बने पूरी बिल्डिंग के मालिक,बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी की सबसे खास यादों से जुड़ी दिल्ली की एक प्रॉपर्टी को पूरी तरह अपने नाम कर लिया है। जिस घर में उन्होंने साल 1991 में गौरी खान से शादी के बाद वैवाहिक जीवन की शुरुआत की थी, अब उसकी पूरी इमारत खान परिवार के स्वामित्व में आ गई है।दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित इस पारिवारिक घर की पहली मंजिल और बेसमेंट पहले से ही शाहरुख खान के पास थे। अब उन्होंने इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल भी खरीद ली हैं। इसके साथ ही पूरी बिल्डिंग पर खान परिवार का मालिकाना हक हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी का शाहरुख खान और गौरी खान के लिए भावनात्मक महत्व है, क्योंकि शादी के बाद दोनों ने अपने जीवन के शुरुआती दिन इसी घर में बिताए थे। बताया जा रहा है कि इस सौदे के लिए शाहरुख खान ने करीब 37 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

दिल्ली से जुड़ी हैं प्यार और शादी की यादें

शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी का बड़ा हिस्सा दिल्ली से जुड़ा हुआ है। दोनों की मुलाकात, प्यार और फिर शादी इसी शहर में हुई थी। 25 अक्टूबर 1991 को शाहरुख और गौरी ने शादी की थी। उनकी शादी तीन अलग-अलग रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी—पहले रजिस्टर्ड मैरिज, फिर हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह और उसके बाद निकाह।

शादी के बाद यह कपल पंचशील पार्क स्थित इसी घर में रहने लगा था। हालांकि, कुछ समय बाद शाहरुख फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वर्क फ्रंट पर ‘किंग’ का इंतजार

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म King में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *