Operation Safed Sagar : कारगिल युद्ध के बहादुर सैनिकों की कहानियों ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। अब नेटफ्लिक्स 1999 के युद्ध से जुड़ी एक और अनकही कहानी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ लेकर आ रहा है। मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर जारी किया है, जिसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह टीजर दुनिया की सबसे ऊंचाई पर लड़ी गई हवाई लड़ाई की रोमांचक कहानी की एक झलक दिखाता है।