Delhi Rain: दिल्ली में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बीच उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-16 के जी-5 में एक निर्माणाधीन मकान ढह गया। इस घटना के बाद दमकल विभाग ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी, अब तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है, घटना की सूचना शाम चार बजकर 20 मिनट पर रोहिणी सेक्टर-16 स्थित एमसीडी स्कूल के निकट मिली थी।

दमकल विभाग की चार टीमें मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बचावकर्मी मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। बारिश के कारण बचाव कार्य में कुछ बाधाएं आ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *