Uttarakhand: उत्तराखंड में कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या

Uttarakhand: प्रदेश की खेल नीति में क्या नई चीजें शामिल की जानी चाहिए, अब आप भी इस पर अपनी राय दे सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय बैठक में नई खेल नीति तैयार करते समय आम लोगों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के सुझाव आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नई खेल नीति में केंद्र की खेल नीति का समावेश करते हुए उत्तराखंड के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति कैसी हो इस बारे में विभाग जल्द आम लोगों के सुझाव आमंत्रित करेगा। उपयुक्त सुझावों को नई खेल नीति का हिस्सा बनाया जाएगा और अच्छे सुझाव देने वाले लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है।

खेल मंत्री ने बताया कि बैठक में खेल विश्वविद्यालय की तैयारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए । इसके अलावा पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के मामले में तेजी से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन खिलाड़ियों में से कुछ को खेल अकादमियों में भी समायोजित करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *