Shyama Prasad Mookerjee: भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का योगदान कई क्षेत्रों में रहा। वे एक बेहतरीन विचारक और शिक्षाविद थे। वहीं, गृहमंत्री शाह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया।
डॉ. मुखर्जी का योगदान विविध क्षेत्रों में फैला हुआ था। वे एक उत्कृष्ट विचारक और शिक्षाविद थे, जिन्होंने नवाचार और भविष्योन्मुखी शिक्षा का समर्थन किया। उद्योग मंत्री के रूप में, उन्होंने पारंपरिक क्षेत्रों और आजीविका के विकास को सुनिश्चित करते हुए औद्योगिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी। बंगाल के अकाल के दौरान उनके मानवीय प्रयासों में संकटग्रस्त लोगों के प्रति उनकी गहरी करुणा झलकती है। इन सबसे ऊपर, भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता प्रेरणा का एक शाश्वत स्रोत बनी हुई है। जैसे-जैसे हम विकसित भारत की ओर अपने सफर में आगे बढ़ रहे हैं, उनका दृष्टिकोण हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा।
आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। इस अवसर पर उनके अमूल्य योगदान को समर्पित मेरा यह आलेख……
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2026