Amarnath Yatra 2026: पहला जत्था रवाना, जानें बस, टैक्सी और ऑटो का पूरा किराया

Amarnath Yatra 2026 Fare List: अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना हो चुका है। 57 दिनों तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों को देखते हुए परिवहन विभाग ने प्रमुख रूटों पर बस, टैक्सी और ऑटो के किराए तय कर दिए हैं।

तय किराए से ज्यादा वसूला तो होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित किराए से अधिक रकम वसूलने पर वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया जाएगा। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन का रूट परमिट भी रद्द किया जा सकता है।

कश्मीर घाटी के प्रमुख रूटों पर बस और टैक्सी का किराया

श्रीनगर से बालटाल रूट:-बस के लिए प्रति यात्री 175 रुपये टैक्सी के लिए 386 रुपये

बालटाल से जम्मू रूट:- बस के लिए प्रति यात्री 643 रुपयेटैक्सी के लिए 1421 रुपय किराया तय किया गया है

श्रीनगर से पहलगाम रूट:-बस के लिए प्रति यात्री 173 रुपये जबकि, टैक्सी का किरया 384 रुपये

पहलगाम से जम्मू रूट:- बस का किराया प्रति यात्री 434 रुपयेटैक्सी के लिए 959 रुपये लिया जाएगा

श्रीनगर से जम्मू रूट:-बस का प्रति व्यक्ति किराया 468 रुपयेटैक्सी का 1035 रुपये

ऑटो रिक्शा का किराया

पेट्रोल ऑटो-पहले 1 किलोमीटर के लिए: ₹26 , इसके बाद प्रति किलोमीटर: ₹20

ई-ऑटो- पहले 1 किलोमीटर के लिए: ₹25 , इसके बाद प्रति किलोमीटर: ₹20

यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सलाह

यात्रा के दौरान बस, टैक्सी या ऑटो में सफर करने से पहले किराया सूची जरूर देख लें। यदि कोई चालक निर्धारित दर से अधिक किराया मांगता है, तो इसकी शिकायत संबंधित परिवहन अधिकारियों से की जा सकती है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह किराया सूची सफर को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *