Ikka: सनी देओल की आगामी फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, इस फिल्म के जरिए अभिनेता ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं, यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है।
कहानी-
फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिल्लोतामा शोम अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल की आवाज के साथ होती है। वे कह रहे हैं, ‘आप कोर्ट को बताएंगे कि उस रात क्या हुआ था’? अदालत में सुनवाई का नजारा है और इसी के साथ अक्षय खन्ना की एंट्री होती है। वे कहते हैं, ‘इंसान कुछ चाहता है और होता कुछ और है।’
इसके बाद अगले दृश्य में पुलिस अक्षय खन्ना को पकड़कर ले जाती दिखी है। अक्षय खन्ना फिल्म में मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट हर्षवर्धन गौर के बेटे शौर्यमान गौर की भूमिका में हैं, शौर्यमान का नाम एक मर्डर केस में सामने आया है।
सनी देओल वकील अर्जुन मेहरा की भूमिका में हैं, जो शहर के नामी वकील हैं। वह शौर्यमान का केस लड़ते हैं। उनके कुछ दमदार डायलॉग हैं। सनी देओल कहते हैं, ‘हम कोर्ट में जीतने के लिए नहीं, हक के लिए लड़ते हैं’। शौर्यमान और अर्जुन मेहरा के बीच डील होती है। ट्रेलर में एक वकील की भूमिका में सनी देओल का वही अंदाज नजर आया है जो फिल्म ‘दामिनी’ (1993) में दिखा था।
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आज इसका ट्रेलर जारी किया हया है। इसके साथ लिखा है, ‘सबसे बड़े केस के लिए सबसे बड़ा खिलाड़ी चाहिए। इक्का आ रहा है।’ यह सीरीज 10 जुलाई से स्ट्रीम होगी। ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अक्षय खन्ना एक बार फिर छा गए हैं। वहीं, सनी देओल ने भी फिल्म के प्रति उत्साह जगा दिया है।
The biggest case needs the biggest player. Ikka aa raha hai ♠️🔥 pic.twitter.com/nOf4b1T1Kt
— Netflix India (@NetflixIndia) June 29, 2026