Bihar: पटना के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

Bihar : बिहार की राजधानी पटना में महुली रोड स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिला अग्निशमन विभाग के सहायक अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई फायर टेंडरों को तैनात किया गया था और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

“फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।”

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 12 जून को पटना के गांधी मैदान के पास स्थित बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर भी आग लग गई थी। उस दौरान भी दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली थी।

फिलहाल इस ताजा घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *