Mirzapur: ‘मिर्जापुर द मूवी’, ओटीटी पर धूम मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद मेकर्स ने इसके नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिन्होंने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
रवि किशन बने ‘बब्बन बबुआ’
नए पोस्टर में रवि किशन का रौबदार और दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। ‘बब्बन बबुआ’ के किरदार में उनकी वापसी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर के साथ लिखा गया है, “गद्दी खून बहाके मिलती है, बहा देंगे।”

बबलू पंडित के रूप में छाए जितेंद्र कुमार
हाथ में बंदूक और चेहरे पर आत्मविश्वास लिए जितेंद्र कुमार का ‘बबलू पंडित’ अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। पोस्टर के साथ लिखा गया, “हमें एम्पायर चलाना नहीं, बनाना है।” लंबे समय बाद बबलू की वापसी ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

फिर दिखेगा ‘कंपाउंडर’ का खतरनाक अंदाज
अभिषेक बनर्जी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार ‘कंपाउंडर’ के रूप में लौट रहे हैं। पोस्टर में उनका खौफनाक और रहस्यमयी लुक नजर आ रहा है। कैप्शन में लिखा गया है, “आप बंदूक, मैं गोली तैयार रखिएगा… हम उस्तरे में धार”।

फिल्म के इन नए पोस्टर्स ने साफ कर दिया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में सत्ता, बदला, खून-खराबा और दमदार डायलॉग्स का तड़का पहले से भी ज्यादा जबरदस्त होने वाला है। फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।