Ayodhya: SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के के आधार पर हुई पहली FIR के बाद बोले सीएम योगी

Ayodhya: SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के के आधार पर हुई पहली FIR के बाद सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या हम सबके आस्था की प्रतीक है,अयोध्या पर आक्षेप मत करो। उन्होंने कहा कि श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो, मैंने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी, एसआइटी रिपोर्ट आई,कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज आक्षेप कर रहे हैं,इनकी मंशा अच्छी नही है,ये वो लोग हैं जो लोग भगवान राम को नकार चुके थे, कहते थे कि राम हुए ही नही, ये लोग अयोध्या को नकारते रहे।

इसके साथ ही विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि दूसरा पक्ष वो है जो जयश्रीराम पर लाठी गोली चलाते थे..तुम बताओगे हमे आस्था! रामनवमी पर दंगा करवाते थे,कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे. कांग्रेस ने देश को लूटा ही नही था,बल्कि नोचा था..

सरकार ने पहले दिन कहा था कि दूध का दूध पानी का पानी होगा मैं फिर कहता हूं कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो,उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ मत करो, प्रमाण है तो एसआईटी को सबूत पेश करो..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *