Mussoorie: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे, इस दौरान उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शूटिंग स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई, लाइब्रेरी चौक पर फिल्म के गाने की शूटिंग की गई।
फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। शूटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशंसकों ने कहा कि मसूरी में बॉलीवुड अभिनेता को करीब से देखने और उनके साथ तस्वीर लेने का अवसर मिलना उनके लिए यादगार पल रहा। इस दौरान मसूरी के प्रसिद्ध लाइब्रेरी चौक और माल रोड पर फिल्म के एक गीत की शूटिंग की गई।