Sindhu Darshan Yatra: लद्दाख में सिंधु दर्शन यात्रा शुरू, देश-विदेश से बड़ी संख्या में शामिल हो रहे श्रद्धालु

Sindhu Darshan Yatra: लद्दाख में 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा के साथ ही पहला ‘सिंधु कुंभ’ आयोजित किया जा रहा है, आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला ये कार्यक्रम लेह के ऐतिहासिक सिंधु घाट पर शुरू हुआ और 27 जून तक चलेगा।

ये लद्दाख के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक के लिए एक अहम पड़ाव है। इस उत्सव में पूरे भारत और विदेशों से हजारों श्रद्धालु, संत, विद्वान, सांस्कृतिक प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, पर्यटक और आगंतुक शामिल हो रहे हैं।

इस साल का कार्यक्रम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक सद्भाव और गौरव के आदर्शों को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *