लक्सर स्थित अकबरपुर ऊद नामक एक गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय इन दिनों एक अनार सौ बीमार की तर्ज पर दयनीय परिस्थितियों में संचालित हो रहा है. जहां बच्चों के विषय तो कुल 11 है मगर इन्हें पढ़ाने के लिए मात्र एक ही अध्यापक विद्यालय में तैनात है. इतना ही नहीं बल्कि एक अध्यापक के भरोसे पढ़ाए जा रहे दो विषयों पढ़ाए जा रहे है, बाकि के 9 विषयों के लिए स्कूल में कोई अध्यापक नही है.वही विद्यालय परिसर का नजारा कुछ ऐसा है कि बच्चे स्कूली कक्षाओं के बजाय बाहर मैदान में उछल कूद और हुड़दंग मचाते हुए दिखाई दिए. कुल मिलाकर बेलगाम और अनियंत्रित स्कूली माहौल शिक्षा व्यवस्था को आईना दिखाने का काम कर रहा है इतना ही नहीं बल्कि स्कूल में तैनात एक चपरासी के भरोसे भी बच्चों को किताबी ज्ञान देने का प्रयास हो रहा है. इसके अलावा बच्चों के अन्य विषय पढ़ाने के लिए पड़ोस के स्कूल से एक हाईस्कूल की महिला अध्यापिका को भी बुलाया जाता है.