CM Yogi: सीएम योगी ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक, कहा- उनका योगदान हमेशा यादगार रहेगा

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक मंच पर भारत को गौरव दिलाने वाले जसपाल राणा की असाधारण उपलब्धियां और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में उनका योगदान हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने निशानेबाज के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राणा (49) का गुरुवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्वप्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज, निशानेबाजी कोच, ‘पद्म श्री’ जसपाल राणा का निधन अत्यंत दु:खद एवं भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियां और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *