Alpha: यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है और आते ही इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है
टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। फिल्म को लेकर यूजर्स के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कई लोगों ने आलिया के शानदार एक्शन और लुक्स की तारीफ की है, यहां तक की शाहरुख खान ने भी टीजर रिपोस्ट कर आलिया की एक्टिंग को जमकर सराहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो एक नए जासूस की कहानी दिखाती है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके बाद टीजर में ‘अल्फा’ नाम के एक बेहद गोपनीय प्रोग्राम की झलक दिखाई जाती है, जहां भारत के भविष्य के विशेष सैनिकों को तैयार किया जाता है। यहां युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे खुफिया और खतरनाक मिशनों को अंजाम दे सकें। टीजर में आगे आलिया भट्ट का अब तक का सबसे अलग और दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है। वह कई फाइट सीक्वेंस, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हाई-रिस्क ऑपरेशन्स में दुश्मनों का सामना करती नजर आती हैं।
फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ‘अल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स में ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ जैसी सफल फिल्में आ चुकी हैं। फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया। अब यशराज फिल्म्स ने घोषणा की है कि ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Alpha | The First Kill ❗️ pic.twitter.com/IoGCnYlPSL
— Yash Raj Films (@yrf) June 10, 2026