ODI World Cup: चयनकर्ताओं की शुभमन गिल को सलाह, 2027 विश्व कप से पहले टेस्ट और वनडे मैचों पर करें फोकस

ODI World Cup: चयन समिति ने टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2027 वनडे विश्व कप तक रेड-बॉल (टेस्ट) और 50 ओवर के क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। भले ही गिल ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया हो, लेकिन ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि वह आने वाले अहम टूर्नामेंट क लिए पूरी तरह फिट रह सकें।

शनिवार को ब्रिटेन दौरे और एशियाई खेलों के लिए टी20 टीम का ऐलान किया गया और भारतीय टेस्ट कप्तान गिल को इसमें शामिल नहीं किया गया क्योंकि उनके पास व्यस्त कैलेंडर में दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट हैं।

गिल ने हाल में खत्म हुए आईपीएल में 163 से ज्यादा के स्ट्राइक-रेट से 732 रन बनाए। लेकिन संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के टीम में होने के कारण किसी और अच्छे शीर्ष क्रम बल्लेबाज को शामिल करना मुश्किल है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता गिल के बर्न-आउट (अत्यधिक थकान) को लेकर चिंता हैं। अगले 18 महीनों का कलैंडर इतना बिजी है कि तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए फिट रहना मुश्किल है। गिल को 2027 विश्व कप से पहले 9 डब्ल्यूटीसी टेस्ट में नेतृत्व करना है और लगभग 35 वनडे मैच भी खेलने हैं।

गिल अभी टी20 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक या ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले वह फिर से दावेदारी में आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *