Kashmir Garlic: घाटी में तेजी से बढ़ रही है लहसुन की खेती, देश भर में ज्यादा मांग

Kashmir Garlic: कश्मीर में लहसुन की उपज तेजी से बढ़ रही है, ये स्थानीय खेती की कामयाबी की कहानी बनती जा रही है। इस बार भी लहसुन की अच्छी फसल हुई है। देश भर में कश्मीरी लहसुन की मांग बढ़ रही है।

एक अनुमान के मुताबिक इस बार घाटी में लगभग 25,000 टन लहसुन का उत्पादन हुआ है। इससे हजारों किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की आय बढ़ी है। किसानों का कहना है कि कश्मीरी लहसुन की बढ़ती मांग को देखते हुए देश भर के राज्यों में बड़ी खेप भेजी जा रही है।

हालांकि, कुछ किसान आयातित चीनी लहसुन से प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंतित हैं। वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि स्थानीय लहसुन को बढ़ावा देने के लिए बाजार संरक्षण दिया जाए। कश्मीरी लहसुन का बाजार पूरे देश में है। किसानों को उम्मीद है कि इसे देखते हुए लहसुन की खेती को ज्यादा प्रोत्साहन मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *