Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी रचाने वाले हैं, अब तक सूत्रों के जरिए यह खबर चर्चा में थी पर अब आमिर ने खुद कन्फर्म किया है कि वो 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं।
खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू में आमिर खान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपनी गर्लफ्रेंट गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ महीनों पहले तक दोनों का कहना था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वे लिव-इन रिलेशनशिप में खुश हैं। लेकिन अब आमिर का कहना है कि उनका रिश्ता स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ा है और वे इसे औपचारिक रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आमिर ने कहा कि वह गौरी के साथ बहुत शांत और मजबूत रिश्ता महसूस करते हैं। आमिर के इस फैसले से उनके फैंस बेहद खुश हैं।