West Bengal: सीएम शुभेंदु अन्नपूर्णा योजना की करेंगे शुरुआत, हर माह महिला लाभार्थियों को 3000 रुपये की मदद

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज यानी बुधवार को राज्य सरकार की ‘अन्नपूर्णा योजना’ की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत महिला लाभार्थियों को हर माह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अन्नपूर्णा योजना इस साल के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी।

यह योजना पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह लेगी, जिसके तहत लाभार्थियों को अधिकतम 1,500 रुपये प्रति माह मिलते थे। एक अधिकारी ने बताया कि लाभार्थी ब्लॉक और नगरपालिका स्तर के केंद्रों से ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

अधिकारी ने बताया कि हर ब्लॉक, नगरपालिका और कोलकाता नगर निगम क्षेत्र से 100-100 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। लाभार्थियों की पहचान उप-मंडल अधिकारी और ब्लॉक विकास अधिकारी करेंगे, जिसे जिला मजिस्ट्रेट या कोलकाता नगर निगम आयुक्त की अंतिम मंजूरी मिलेगी।

जिला अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराएं। विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र के कार्यक्रम स्थलों पर मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *