Cocktail 2: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कृति और रश्मिका के बीच किसे चुनेंगे शाहिद कपूर

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है.

3 मिनट 1 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कार ट्रिप से होती है। शुरुआत में शाहिद कहते हैं, ‘जब भी कोई रिश्ता नया होता है, तो वह रोमांचक होता है क्योंकि वह नया होता है। नए दोस्त मज़ेदार होते हैं क्योंकि उनकी कहानियां हमें दिलचस्प लगती हैं।

पुराने दोस्तों से वही पुरानी कहानियां सुनते-सुनते हम थक जाते हैं। लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह है जिसमें हमें दो रातों तक चैन की नींद आती है। लेकिन जब प्यार दोस्ती बन जाता है और दोस्ती में प्यार का रंग मिल जाता है, तो इससे बाहर निकलने का एक ही उपाय है।’

इसके बाद ट्रेलर में दिखती है, तीन दोस्तों की कहानी। जो साथ में घूमते हैं, मस्ती करते हैं और मजे करते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोस्ती में प्यार की एंट्री होती है।

ट्रेलर में दिखता है कि कैसे कृति और रश्मिका दोनों ही एक-एक करके शाहिद के प्यार में पड़ जाती हैं। इसके बाद परेशान होते हैं शाहिद। क्योंकि पहले जहां तीनों आपस में दोस्त होते हैं, वहीं अचानक तीनों के बीच लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है। ट्रेलर के आखिर में कृति और रश्मिका दोनों को दुल्हन के जोड़े में भी दिखाया जाता है। ट्रेलर में इटली की खूबसूरत लोकेशन इसे और भी खूबसूरत बनाती हैं। साथ ही इस ट्रेलर में ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ का लोकप्रिय गाना ‘तुम्ही हो बंधू’ भी सुनने को मिलता है।

‘कॉकटेल 2’ 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। अब 14 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है, ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *