Alien Earth 2: अभिनेता आदर्श गौरव ‘एलियन: अर्थ 2’ की शूटिंग करेंगे शुरू

Alien Earth 2: “द व्हाइट टाइगर”, “खो गए हम कहां” और “तू या मैं” जैसी फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए मशूहर अभिनेता आदर्श गौरव अब साइंस-फिक्शन सीरीज “एलियन: अर्थ” के एक और सीजन की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

31 साल के अभिनेता आदर्श गौरव जून के पहले हफ्ते में इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए रवाना होंगे। एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, वो इस सीरीज़ में अपने किरदार ‘स्लाइटली’ को फिर से निभाएंगे। इस सीरीज को नोआ हॉली ने बनाया है और फिल्ममेकर रिडले स्कॉट इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इसमें सिडनी चैंडलर, एलेक्स लॉथर, एस्सी डेविस, सैमुअल ब्लेंकिन, बाबू सीसे, टिमोथी ओलिफ़ैंट और पीटर डिंकलेज जैसे कई और कलाकार भी शामिल हैं।

आदर्श गौरव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को फिस से करना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने एक बयान में कहा, “स्लाइटली एक ऐसा किरदार है जो शूटिंग खत्म होने के काफी समय बाद भी मेरे साथ रहा, क्योंकि वो भावनात्मक रूप से बहुत उलझा हुआ और अप्रत्याशित है। नोआ हॉली और रिडले स्कॉट द्वारा बनाई गई दुनिया में इस किरदार को और गहराई से समझने का मौका मिलना, एक एक्टर के तौर पर मेरे लिए रोमांचक और बेहद संतोषजनक अनुभव है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं जून के पहले हफ्ते में इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए रवाना हो जाऊंगा और उसके तुरंत बाद हम शूटिंग शुरू कर देंगे। इस सीजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह और उम्मीदें हैं। इसकी कहानी और भी ज्यादा भव्य और महत्वाकांक्षी हो गई है। इस अनुभव को सचमुच यादगार बनाने वाली बात यह है कि मैं इतने मशहूर यूनिवर्स का हिस्सा हूं और मेरे साथ बेहतरीन कलाकारों की एक टीम है। पीटर डिंकलेज, टिमोथी ओलिफैंट और पूरी टीम जैसे कलाकारों के साथ काम करना, हर दिन आपकी रचनात्मकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है।” इस सीरीज का पहला सीजन 2025 में रिलीज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *