Varanasi: वाराणसी में यातायात पुलिस के जवानों को दिए गए वातानुकूलित हेलमेट

Varanasi: जून के महीने की भीषण गर्मी में घंटों खुले आसमान के नीचे खड़े रहना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। फिर भी देश भर के शहरों में वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए यातायात कर्मी रोजाना भीषण गर्मी का सामना करते हैं, अपने कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश के वाराणसी यातायात पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों को भीषण गर्मी से निपटने में मदद करने के लिए विशेष हेलमेट पेश किए हैं।

अतिरिक्त आयुक्त शिवहारी मीना ने बताया कि “लगभग 1,000 के आसपास हम लोगों ने छाते हमारे जो ट्रैफिक के पुलिस के जो अधिकारी, कर्मचारी उनको बांटे हैं। 600 के आसपास सामान्य हेलमेट बांटे गए हैं। 100 तो ठंडक वाले हेलमेट हैं वो मंगवाकर वितरित किए गए हैं। आगे भी इस तरह का जो वितरण का कार्यक्रम है वो रहेगा साथ ही साथ लोगों को हमारे जो कर्मचारी, अधिकारी हैं उनको ब्रीफ किया गया है कि वो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ड्यूटी को संपन्न करें।”

यातायात कर्मियों का कहना है कि कूलिंग हेलमेट बेहद प्रभावी साबित हो रहे हैं और असहनीय गर्मी से बहुत जरूरी राहत प्रदान कर रहे हैं।

यातायात पुलिस अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि  “बहुत बढ़िया सुविधा है सर। इससे काफी राहत मिल रही है। इसको लगाने बाद सर तो गर्मी महसूस नहीं हो रही है। गर्दन के ऊपर सर काफी मतलब कंफर्टेबल है, आने वाले दिनों में तापमान ज्यादा रहने की आशंका को देखते हुए, यातायात विभाग ने वाराणसी की सड़कों पर ड्यूटी के दौरान अपने कर्मचारियों को गर्मी से बचाने के लिए छाते और दूसरे सुरक्षात्मक उपकरण भी मुहैया कराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *