Bihar: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि उनके मंत्रिमंडल विस्तार में सोमवार को 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल आरएन रवि सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ दिलाएंगे। उन्होंने रविवार शाम को एक्स पर किए पोस्ट में कहा, “कल पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार के पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “मंत्रिमंडल विस्तार के तहत पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ लेंगे। माननीय राज्यपाल श्री आरएन रवि लोक भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।”
बीजेपी की विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत हुआ और नौ मई को अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अधिकारी के साथ उस दिन चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। जिनमें अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदिराम टुडू शामिल थे।