Delhi HC: दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट ब्लॉक किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। हालांकि हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।
दिपके ने अकाउंट को अनब्लॉक करने के लिए याचिका दायर की थी। जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी थी कि पार्टी का कंटेंट “सिर्फ व्यंग्य” है।
कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी है और सरकार और एक्स प्लेटफॉर्म की दलील सुनने के बाद ही कोई आदेश जारी करेगी।