IPL 2026: दूसरे क्वालीफायर में GT-RR की भिड़ंत, गुजरात के लिए वैभव सूर्यवंशी को रोकना बड़ी चुनौती

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ‘वंडर किड’ वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर लगाम लगाने की होगी। बुधवार रात को वैभव की जबरदस्त बल्लेबाजी देखने के बाद, टाइटंस की टीम थोड़ी सतर्क तो है, लेकिन साथ ही वो पूरी तरह से तैयार भी है। पिछले लीग मैच में टीम ने सूर्यवंशी के खिलाफ शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल बहुत कम किया था। उन्हें सिराज ने ही आउट किया था।

जीटी के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने कहा कि टीम के पास वैभव को रोकने की रणनीति है, लेकिन उसका खुलासा मैदान पर होगा। पार्थिव पटेल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर जारी चर्चा अब बंद हो जानी चाहिए, क्योंकि उनकी काबिलियत बाकी हर चीज से कहीं ज्यादा अहम है।

उम्मीद है कि मुल्लांपुर की पिच एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए जबरदस्त होगी और सूर्यवंशी हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश करेंगे। भले ही सामने चाहे कितना भी बड़ा गेंदबाज क्यों न हो। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पैट कमिंस की धुलाई की थी। वैभव सूर्यवंशी को कई बार शॉर्ट गेंद पर आउट किया गया है और शायद यही वो कमजोरी है जिस पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज समझदारी से निशाना लगाना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *