Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में इतिहास रचने के करीब वैभव, आज टूट सकते हैं 3 महारिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी पर आज पूरे क्रिकेट जगत की नजर रहने वाली है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर में 15 साल के इस युवा बल्लेबाज के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचा दिया था। अब फैंस को उम्मीद है कि गुजरात के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर बोलेगा। खास बात ये है कि आज के मैच में वैभव एक नहीं, बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

 IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक IPL में सिर्फ 22 पारियों में 932 रन बनाए हैं। अगर वह आज 68 रन और बना लेते हैं, तो IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने 25 मैचों में 1000 रन पूरे किए थे।

IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

वैभव ने अपने छोटे से IPL करियर में सिर्फ 402 गेंदों पर 89 छक्के जड़ दिए हैं। अगर आज वह 11 और छक्के लगा देते हैं, तो वह Andre Russell का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रसेल ने IPL में 657 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे, जबकि वैभव उससे काफी पहले यह कारनामा कर सकते हैं।

एक सीजन में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने का मौका

IPL 2026 में 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे वैभव की नजर अब 700 रन के आंकड़े पर है।अगर वह आज 20 रन और बना लेते हैं, तो IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में एक सीजन में 700 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में रिकॉर्ड्स तोड़ रहे हैं, उसने क्रिकेट दुनिया को हैरान कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात के खिलाफ यह युवा स्टार इतिहास रच पाता है या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *