Mango Mochi: गर्मी का पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है. यूपी के बांदा से लेकर राजस्थान के गंगानगर तक सूरज आग बरसा रहा है. बुधवार को गंगानगर 48.2°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा. ऐसे में किचन में गैस के सामने खड़े होकर कुछ बनाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता.
अगर आप भी मैंगो शेक, आमरस और आमपन्ना पीकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें जापान की बेहद वायरल और सुपर टेस्टी स्वीट डिश — मैंगो मोची. यह ठंडी, क्रीमी और रिफ्रेशिंग डेजर्ट सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाती है और सबसे खास बात, इसे बनाने के लिए गैस जलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती.
बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद बेहद पसंद आता है. सिर्फ 3 चीजों से बनने वाली यह रेसिपी इस चिलचिलाती गर्मी में किसी कूल ट्रीट से कम नहीं है.
‘मैंगो मोची’ बनाने के लिए चाहिए सिर्फ 3 चीजेंराइस पेपर (Rice Paper) – बड़े सुपरमार्केट या ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप पर आसानी से मिल जाएगा.पके हुए मीठे आम – 1 या 2 आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.गाढ़ा दही / योगर्ट – चाहें तो मैंगो फ्लेवर योगर्ट, ग्रीक योगर्ट या वैनिला आइसक्रीम भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे बनाएं जापानी स्टाइल ‘मैंगो मोची’
सबसे पहले एक चौड़ी प्लेट में थोड़ा सा पानी लें और राइस पेपर की एक शीट को 10-15 सेकंड के लिए उसमें डुबो दें. जैसे ही शीट मुलायम और लचीली हो जाए, उसे बाहर निकालकर प्लेट पर फैला दें.
अब शीट के बीच में एक बड़ा चम्मच गाढ़ा दही रखें और ऊपर से कटे हुए मीठे आम डाल दें. अगर आम ज्यादा मीठे नहीं हैं, तो ऊपर से थोड़ा शहद भी डाल सकते हैं.
इसके बाद राइस पेपर के चारों किनारों को उठाकर बीच में चिपका दें और इसे छोटे गोल पार्सल या पोटली जैसा बंद कर लें. राइस पेपर गीला होने की वजह से आसानी से चिपक जाता है.अब तैयार मोची को 30 से 60 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें ताकि यह अच्छी तरह सेट और चिल्ड हो जाए.
जब मोची ठंडी और हल्की सख्त हो जाए, तो इसे बीच से काटकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.क्यों खास है ये रेसिपी- बिना गैस जलाए तैयार,सिर्फ 15 मिनट में बनकर रेडी,बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी ट्रीट,गर्मियों में इंस्टेंट कूलिंग डेजर्ट,सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स में तैयार एक बार इस जापानी स्टाइल ‘मैंगो मोची’ को ट्राई करने के बाद बच्चे ही नहीं, बड़े भी आइसक्रीम और कुल्फी भूल जाएंगे.