Meta Plans: मेटा का पेड प्लान , इंस्टाग्राम फेसबुक के लिए देने पड़ेगे पैसे

Meta Plans: अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. टेक कंपनी Meta ने अपने तीनों बड़े प्लेटफॉर्म्स — Facebook, Instagram और WhatsApp — के लिए नए पेड “Plus” सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए हैं. इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव टूल्स, एडवांस फीचर्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शंस मिलेंगे, जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगे.

Meta का यह कदम कंपनी की कमाई बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इससे पहले Elon Musk के प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पे भी पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

कितनी होगी कीमत?
Meta ने फिलहाल ग्लोबल मार्केट के लिए शुरुआती कीमतों का ऐलान किया है: Facebook Plus – 3.99 डॉलर प्रति महीना (करीब ₹387) Instagram Plus – 3.99 डॉलर प्रति महीना (करीब ₹387) WhatsApp Plus – 2.99 डॉलर प्रति महीना (करीब ₹290) हालांकि, भारत में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया गया है.

Plus वर्जन में क्या मिलेगा खास?
Meta के पेड वर्जन में यूजर्स को कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. खासतौर पर WhatsApp Plus में पर्सनलाइजेशन और चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है.WhatsApp Plus के संभावित फीचर्स: कस्टम थीम्स और नए इंटरफेस ऑप्शंस,अलग-अलग रिंगटोन सेट करने की सुविधा,एक्सक्लूसिव स्टिकर्स और इमोजी पैक्स,ज्यादा चैट्स को पिन करने का विकल्प,एडवांस प्राइवेसी और चैट मैनेजमेंट फीचर्स, फिलहाल WhatsApp में यूजर्स सिर्फ 3 चैट्स को ही पिन कर सकते हैं, लेकिन Plus वर्जन में यह लिमिट बढ़ाई जा सकती है.

फ्री यूजर्स पर क्या होगा असर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई प्रीमियम टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स अब केवल पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे. यानी फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सीमित फीचर्स के साथ काम करना पड़ सकता है. Meta का यह नया कदम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को “फ्रीमियम मॉडल” की तरफ ले जाने वाला बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *