Rashifal: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग, व्यातीपात योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है। खासतौर पर कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलने के संकेत हैं। चंद्रमा शाम 7 बजे तक कन्या राशि में रहेगा और फिर तुला में गोचर करेगा, जिससे करियर, धन और रिश्तों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:36 से 3:31 (विजय मुहूर्त)
राहुकाल: 12:18 से 2:02 तक (इस समय नए काम से बचें)
मेष राशि: धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी ,करियर में नए अवसर मिल सकते हैं ,संपत्ति से जुड़ी समस्या खत्म होने के संकेत, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ,बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है ,शाम को सेहत का ध्यान रखें
वृषभ राशि: परिवार से शुभ समाचार मिलेगा ,पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें ,काम में सफलता मिलेगी ,लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा ,सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा
मिथुन राशि : परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है ,कार्यक्षेत्र में धैर्य रखना जरूरी ,अचानक खर्च बढ़ सकते हैं ,विदेश से जुड़े काम सफल होंगे, जीवनसाथी से मतभेद संभव
कर्क राशि : नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन ,संपत्ति विवाद सुलझ सकता है ,दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा ,जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी ,धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी
सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें ,नौकरी में अस्थिरता रह सकती है ,परिवार में धैर्य रखें ,व्यापार में नकदी की समस्या हो सकती है
कन्या राशि : परिवार में खुशी का माहौल रहेगा ,कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी ,अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं ,संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है
तुला राशि : दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी ,व्यापार में मुनाफा मिलेगा ,सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत होगी
वृश्चिक राशि : नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय ,संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है ,शिक्षा में सफलता मिलेगी ,धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे
धनु राशि : परिवार में मतभेद हो सकते हैं ,छात्रों को मेहनत करनी होगी ,स्वास्थ्य का ध्यान रखें ,लेन-देन में सावधानी जरूरी
मकर राशि : वाहन चलाते समय सावधानी रखें ,लव लाइफ में सुधार होगा ,पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं ,व्यापार में लाभ के संकेत
कुंभ राशि: व्यापार में नई योजनाएं लाभ देंगी ,कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी ,पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे ,पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी
मीन राशि : परिवार का नाम रोशन करेंगे ,व्यापार में जबरदस्त लाभ के योग ,रोजगार में सफलता मिलेगी ,कर्ज से मुक्ति के संकेत।