Chand Mera Dil: फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ये रिव्यू ज़रूर पढ़ लीजिए।सबसे पहले एक बात साफ कर दें — ये फिल्म वैसी बिल्कुल नहीं है जैसी ट्रेलर में दिखाई गई है। ट्रेलर सिर्फ एक “गलती” की बात करता है, लेकिन फिल्म उसी गलती को बेहद इमोशनल और दिल छू लेने वाले तरीके से सामने लाती है।
आरव और चांदनी की मुलाकात कॉलेज में होती है। दोस्ती प्यार में बदलती है, सब कुछ परफेक्ट लगता है… लेकिन फिर होती है एक गलती।अब वो गलती क्या है?यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट है — और इसे जानने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।
इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये कहानी आपको कहीं न कहीं अपनी या अपने आसपास की लगेगी। रिलेशनशिप की सच्चाइयों को बहुत ही प्रैक्टिकल तरीके से दिखाया गया है।फिल्म की शुरुआत एक सिंपल और प्यारी लव स्टोरी से होती है, जो आपको तुरंत अपने साथ जोड़ लेती है।
आपको लगता है कि ये एक क्लासिक रोमांटिक फिल्म है — लेकिन तभी आता है एक ट्विस्ट… और यहीं से फिल्म पूरी तरह बदल जाती है।
इसके बाद कहानी ज्यादा रियल, ज्यादा प्रैक्टिकल और कहीं ज्यादा इमोशनल हो जाती है।फिल्म की सादगी दिल जीतती है ट्विस्ट आपको चौंकाते हैं और इमोशंस आपको बांधे रखते हैं भले ही आपको लगे कि एंडिंग प्रिडिक्टेबल हो सकती है, लेकिन फिर भी आप इस कहानी से कनेक्ट कर जाते हैं।
लक्ष्य इस फिल्म की जान हैं। हर फ्रेम में उनका कॉन्फिडेंस और स्क्रीन प्रेजेंस दिखता है। रोमांस, इंटेंसिटी और इमोशनल शेड्स — हर जगह वो फिट बैठते हैं। साफ दिखता है कि वो सुपरस्टार मटेरियल हैं।
अनन्या पांडे इस फिल्म की सबसे बड़ी सरप्राइज हैं। उनका परफॉर्मेंस काफी मैच्योर और कंट्रोल्ड है। यह उनके करियर का अब तक का बेस्ट काम कहा जा सकता है — और honestly, उनकी ट्रोलिंग अब बंद होनी चाहिए। आस्था सिंह और मनीष चौधरी भी अपने-अपने रोल में अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं।
अमिताभ भट्टाचार्य और Akshat Ghildial की राइटिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। कहानी सिंपल है, लेकिन इमोशनल और रिलेटेबल है — बिना बेवजह ड्रामा के। विवेक सोनी का डायरेक्शन शानदार है। उन्होंने इमोशंस को बहुत बारीकी से कैप्चर किया है।
इस फिल्म को म्यूजिकल कहना गलत नहीं होगा — क्योंकि इसका म्यूजिक ही इसकी आत्मा है। सचिन जिगर (सचिन सांघवी और जिगर सरैया) का संगीत फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है।
गाने सिर्फ सुनने के लिए नहीं हैं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाते हैं और दिल तक पहुंचते हैं।“चांद मेरा दिल” एक ऐसी लव स्टोरी है जो सिर्फ रोमांस नहीं दिखाती, बल्कि रिश्तों की सच्चाई और जटिलताओं को भी सामने लाती है। अगर आप एक इमोशनल, रिलेटेबल और म्यूजिकल लव स्टोरी देखना चाहते हैं — तो ये फिल्म आपके लिए है।