India A Squad: इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय को मिला मौका

India A Squad: बीसीसीआई की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने नौ जून से श्रीलंका में शुरू होने जा रही त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय को इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल किया है। अनुकूल रॉय, हर्ष दुबे की जगह लेंगे, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार मौका मिला है। बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रॉय घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “पुरुष चयन समिति ने अनुकूल रॉय को श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किया है। उन्होंने हर्ष दुबे की जगह ली है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घरेलू सीरीज के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीमों में पहली बार जगह मिली है।”

रॉय ने पहली बार तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने भारत की 2018 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीत के दौरान संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट (14 विकेट) लिए थे। आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें भाग लेंगी और यह दांबुल्ला में नौ से 21 जून तक खेली जाएगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *