Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी, रेल मंत्रालय में लगाई गई प्रस्तावित ट्रेन की तस्वीर

Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच रेल मंत्रालय ने परियोजना की प्रगति को दर्शाते हुए प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की तस्वीर मंत्रालय के गेट नंबर 4 के पास लगाई है। 508 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से बनाई जा रही है।

किन-किन स्टेशनों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन?

इस कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे:

  • मुंबई
  • ठाणे
  • विरार
  • बोइसर
  • वापी
  • बिलिमोरा
  • सूरत
  • भरूच
  • वडोदरा
  • आनंद
  • अहमदाबाद
  • साबरमती

यह परियोजना गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगी। रेल मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन इस वर्ष सूरत और बिलिमोरा के बीच शुरू की जा सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया था कि 12 में से 8 स्टेशनों की नींव का काम पूरा हो चुका है। 17 नदी पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। नर्मदा, माही, ताप्ती और साबरमती पर बड़े पुलों का काम तेजी से चल रहा है। ठाणे, सूरत और साबरमती डिपो का निर्माण जारी है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन पर काम संतोषजनक गति से चल रहा है। 21 किलोमीटर लंबे समुद्र के नीचे बनने वाली सुरंग का काम शुरू हो चुका है। घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.8 किलोमीटर सुरंग पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *