Weather news: IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 3 दिनों में भीषण लू की चेतावनी

Weather news: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अगले एक सप्ताह तक गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने कहा, “अगले सात दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है।”

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म रातों की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और में गंभीर लू की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली के लिए अगले दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान फिलहाल 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अगले सप्ताह यह 42 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है और कुछ इलाकों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। ओडिशा में अगले 3-4 दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश में भी हीटवेव की स्थिति बन सकती है। जहां उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कर्नाटक में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है।  मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *