IPL 2026: केएल राहुल ने 500 रन का आंकड़ा किया पार, बोले- अभी भी इस फॉर्मेट को पूरी तरह से समझना बाकी

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज के. एल. राहुल आईपीएल 2026 में 500 रन का आंकड़ा पार करने पर बेहद खुश थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी इस फॉर्मेट को पूरी तरह से समझना बाकी है। अनुभवी बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 42 गेंदों में शानदार 56 रन बनाकर लीग में आठवीं बार 500 से ज्यादा बनाए।

उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि थोड़ी ज़्यादा खास है क्योंकि मैंने पिछले सीजन में भी 500 रन बनाए हैं, लेकिन इस साल मेरा लक्ष्य कुछ और था, जो था अपने स्ट्राइक रेट में सुधार करना और टी20 क्रिकेट की डिमांड के हिसाब से खेलना।”

उन्होंने आगे कहा, “हां, मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर सका। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने इसे पूरी तरह से समझ लिया है क्योंकि इस खेल में और भी बहुत कुछ चाहिए। कोच और कप्तान का साफ संदेश था कि वो चाहते थे कि मैं एक निश्चित स्ट्राइक रेट के साथ खेलूं।”

हालांकि, के. एल. राहुल ने माना कि अगर डीसी कुछ और मैच जीत लेती तो और भी अच्छा होता। उन्होंने कहा, “अगर हमें कुछ और जीत मिल जातीं, तो ये और भी खास लगता।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास अभी भी थोड़ी बहुत उम्मीद है, इसलिए हम अगला मैच जीतने की उम्मीद कर रहे हैं और शायद कुछ अन्य टीमें भी हमारी मदद कर सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *