Hantavirus: नीदरलैंड पहुंचा हंतावायरस प्रभावित क्रूज, चालक दल के सभी सदस्यों को रखा गया अलग

Hantavirus: हंतावायरस प्रकोप की चपेट में आए जहाज को संक्रमणमुक्त करने के लिए नीदरलैंड के रॉटर्डम बंदरगाह लाया गया और इसके साथ ही परेशानी से भरी उस यात्रा का समापन हो गया जिसने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों को सकते में डाल दिया था।

चालक दल के 25 सदस्य और दो चिकित्साकर्मियों को लेकर ‘द एमवी होंडियस’ पोत सोमवार सुबह रॉटर्डम पहुंचा। हालांकि सभी यात्री पहले ही अन्य जगहों पर उतर चुके थे। चालक दल के सभी सदस्यों को अलग रखा जाएगा। जहाज पर सवार तीन यात्रियों की हंतावायरस के प्रकोप से मौत हो गई, जिनमें नीदरलैंड निवासी एक दंपति भी शामिल है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण अमेरिका की यात्रा के दौरान यह दंपति सबसे पहले इस वायरस की चपेट में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *