MP News: आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए अगले पांच दिनों तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें दिन का अधिकतम तापमान और रात का न्यूनतम तापमान दोनों ज्यादा रहने की आशंका है।

कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लिहाजा अधिकारियों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भोपाल के मौसम विज्ञानी ने बताया, “हीट वेव के लिए चेतावनी अगले पांच दिन के लिए जारी किया है। तो अभी बेसिकली आने वाले पांच से सात दिन तक प्रदेश में तापमान अधिक ही रहेगा। ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी है। ऑरेंज अलर्ट रतलाम, धार, इंदौर, उज्जैन और गुना के लिए जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, सागर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों समेत क्षेत्रों में लू की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *