Varanasi: दालमंडी में सात और इमारतों पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के तहत चला अभियान

Varanasi: उत्तर प्रदेश में वाराणसी की दालमंडी में नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित किये गए सात मकानों को ध्वस्त किया गया है। ध्वस्तीकरण को देखते हुए दालमंडी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इमारतों को गिराने का यह अभियान सड़क को 17.4 मीटर तक चौड़ा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार तक पहुंच को बेहतर बनाया जा सके।

कड़ी निगरानी के बीच शुक्रवार को, सात और जर्जर इमारतों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। सड़क चौड़ीकरण की इस परियोजना के तहत कुल 187 इमारतों का अधिग्रहण और उन्हें गिराया जाना है। इनमें से कई इमारतों को वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा जर्जर या अवैध घोषित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *