Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ का इंतजार अब खत्म हो गया है, निर्माताओं ने आज फिल्म ‘मां बहन’ के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। जिससे इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।
माधुरी दीक्षित के 59वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने खासतौर पर फिल्म ‘मां-बहन’ का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘मां बहन’ की रिलीज डेट भी बता दी है। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी किया और कैप्शन में लिखा, ‘धक धक हो रहा है? तारीख नोट कर लो। ‘मां बहन’ 4 जून से केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।’
यह टीजर 46 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत माधुरी और तृप्ति से होती है। दोनों मिलकर एक लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करती हैं, जिसमें उनकी मदद धर्णा दुर्गा करती हैं। दरअसल, फिल्म में तृप्ति और धर्णा ने माधुरी की बेटियों का किरदार निभाया है। रवि किशन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। कहानी इन्हीं चारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई ट्विस्ट शामिल है।
Dhak dhak ho raha hai? Tareekh note kar lo 🥰🗓️
Maa Behen, out 4 June, only on Netflix.@tripti_dimri23 #DharnaDurga @ravikishann @vikramix @sureshtriveni78 @Abundantia_Ent @PoojaTV #EeshaDanait #RaviTiwari @getkul #ArunodaySingh #ShardulBhardwaj @NetflixIndia #MaaBehenOnNetflix pic.twitter.com/9C5P6NSuq2— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) May 15, 2026