Noida airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घरेलू यात्रियों से 490 रुपये यूडीएफ वसूला जाएगा

Noida airport: भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यूडीएफ यानी उपयोगकर्ता शुल्क तय कर दिया है।

इसके तहत प्रस्थान करने वाले घरेलू यात्रियों से 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 980 रुपये लिए जाएंगे, यह शुल्क वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित किया गया है।

एईआरए ने एक विज्ञप्ति में बताया हवाई अड्डे पर उतरने वाले घरेलू यात्रियों के लिए यह शुल्क 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 420 रुपये होगा।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 मार्च को किया गया था और 15 जून से वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *