Uttarakhand: उत्तराखंड में मई महीने में भी मौसम बना सूक्ष्म, पहाड़ और मैदान में भी गिरा पारा

Uttarakhand: उत्तराखंड में मई महीने में भी मौसम सूक्ष्म बना हुआ है, 15 मई तक प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि, हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आखिर क्या रहेगा मौसम का हाल , देखिए यह रिपोर्ट

उत्तराखंड में मई के महीने में भी मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 जुलाई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में थंडरस्टर्म और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और 4000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 14 और 15 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वही 15 तारीख के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी ।

उत्तराखंड मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 12 और 13 में को उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के साथ तेज़ हवा जिसकी रफ्तार 40 से 50 प्रति घंटा की रफ्तार रहेंगी। वही 14 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश तेज हवा चलने की चेतावनी है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने चार धाम यात्रा आने वाले यात्रियों से भी अपील की है की मौसम के अनुकूल ही यात्रा करें जिससे यात्रा ओर सुरक्षित हो सके। इसके साथ फिलहाल तापमान में गिरावट रहेगी। 15 तारीख के बाद ही तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उत्तराखंड में मौसम के बदलाव से जहां लोगों को प्री मानसून की बारिश में गर्मी में ठंडक का एहसास हो रहा है। वही उत्तराखंड पहुंच रहे देश-विदेश से श्रद्धालुओं और यात्रियों में सूक्ष्म मौसम देखकर उत्साह और भी बढ़ गया है। फिलहाल उत्तराखंड मैं 15 में तक बारिश और आंधी तूफान की संभावना है। वही 15 तारीख के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *