Desi Bling: करण कुंद्रा और तेजस्वी की सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Desi Bling: सितारे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज “देसी ब्लिंग” में नजर आने वाले हैं, ये 20 मई को स्ट्रीम होगी।

एक प्रेस रिलीज के अनुसार, दुबई के सोशल सर्कल से जुड़ाव रखने वाली ये सीरीज करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की कहानी दिखाती है। जो अरबपतियों, ब्रंच पार्टियों, बिरकिन बैग और बड़े-बड़े अहंकारों की चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखते हैं। जहां घुल-मिल पाना जितना दिखता है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है।

कुंद्रा ने कहा कि इस सीरीज ने उन्हें और तेजस्वी को एक ऐसी दुनिया में कदम रखने का मौका दिया, जो उनके द्वारा पहले किए गए किसी भी काम से पूरी तरह अलग है।

उन्होंने कहा, “’देसी ब्लिंग’ ने तेजस्वी और मुझे एक ऐसी दुनिया में कदम रखने का मौका दिया, हमने पहले जो कुछ भी किया है, उससे बिल्कुल अलग है। हां, इसमें ग्लैमर और लग्जरी तो है, लेकिन जिस चीज ने हमें सच में हैरान किया, वे थे इस दायरे के अंदर के रिश्ते, लोग और उनके आपसी समीकरण। ये रोमांचक है, अप्रत्याशित है और कई मायनों में बहुत ही असली है। हम इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं कि दुनिया भर के दर्शक नेटफ्लिक्स पर हमारे साथ इस सफर का अनुभव करेंगे।”

वहीं, तेजस्वी प्रकाश ने कहा, “ये शो मेरे लिए एक बहुत ही खास सफर रहा है। ये दुबई की शानदार दुनिया की एक खूबसूरत झलक दिखाता है, लेकिन साथ ही, इसमें क्लासिक देसी मसाले के सभी तत्व भी मौजूद हैं। इसके अलावा, ये मेरे द्वारा पहले किए गए किसी भी काम से बहुत अलग है, क्योंकि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि असलियत और फिक्शन का ऐसा मेल हो।”

उन्होंने आगे कहा, “इसमें भावनाएं, रिश्ते और ड्रामा ये सभी चीजें हैं जो दर्शकों को बांधे रखेंगी। मैं नेटफ्लिक्स की शुक्रगुजार हूं।” इसका निर्माण ‘डिफरेंट प्रोडक्शन’ ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *