Chand Mera Dil: अनन्या और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में रोमांस, इमोशन और भरपूर ड्रामा देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर से फिल्म की स्टोरी के बारे में भी काफी कुछ हिंट मिलती है।

2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अनन्या और लक्ष्य के एक रोमांटिक सीन से होती है, लेकिन अचानक दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। ट्रेलर में कुछ भी नया या अलग देखने को नहीं मिलता है। वो ही पहले प्यार, फिर रोमांस, फिर झगड़ा और ड्रामा और अंत में हैप्पी एंडिंग। ट्रेलर में स्टोरी के बारे में काफी कुछ पता चलता है, इससे इतना स्पष्ट होता है कि यह एक नॉर्मल लव स्टोरी है, जैसी कई फिल्मों में पहले भी देखने को मिल चुकी है।
इस ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट में कोई खास चेहरा नजर नहीं आता है, पूरे ट्रेलर में अनन्या और लक्ष्य ही नजर आते हैं। अनन्या का किरदार काफी हद तक ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसा मालूम पड़ता है। उनकी एक्टिंग में भी कोई बदलाव या नयापन नजर नहीं आता। बता दे कि ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *